रायपुर की श्रेया ने दूसरा स्थान हासिल किया है.
श्रेया का कहना है कि परीक्षा के लिए तैयारी पूरे 100 प्रतिशत मेहनत की थी. फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स के साथ पढ़ाई किया है. आगे इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य है.
लड़कियों का पास प्रतिशत रहा अच्छा
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में करवाई थीं. इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी अच्छा रहा. लड़कियों का पास प्रतिशत 82.02 फीसदी जबकि लड़कों का 78.59 फीसदी रहा. मालूम हो कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस साल 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. दसवीं की परीक्षा में इस साल लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया, वहीं बारहवीं की परीक्षा देने के लिए करीब ढाई लाख स्टूडेंट्स पहुंचे. छत्तीसगढ़ बोर्ड के पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो साल 2019 में दसवीं का रिजल्ट 68 फीसदी तो बारहवीं का रिजल्ट 78.43 फीसदी रहा था.
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां रजिस्टर करें-
रिजल्ट ऐसे करें चेक
स्टेप 1: CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर आपको ‘CGBSE 10th result 2020’ या ‘CGBSE 12th result 2020’ पर जाएं.
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा.
स्टेप 4: जरूरी विवरण भरें.
स्टेप 5: आपका ‘CHBSE 10th Result 2020’ या ‘CGBSE 12th result 2020’ स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 6: उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट
मालूम हो कि सोमवार सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने रिजल्ट जारी किया. छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए दसवीं और बारहवीं के परिणाम की एकसाथ घोषणा की. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही Cgbse.nic.in और Indiaresults.com पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं. CGBSE की वेबसाइट के अलावा न्यूज़ 18 हिन्दी की वेबसाइट पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं.
First published: June 23, 2020, 2:42 PM IST

