CGBSE Result 2020 : छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम घोषित, दसवीं में प्रज्ञा ने 100 फीसदी अंकों के साथ रचा इतिहास results.cg.nic.in पर ऐसे करें चेक I Chhattisgarh Board declared 10th and 12th result know everything here check CGBSE Result 2020 on results cg nic in | board-results – News in Hindi

Chhattisgarh board class 10 and class 12 Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board Result) के 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. 10वीं में मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया. 12वीं में टीकेश ने 97.80 के साथ टॉप किया. श्रेया अग्रवाल ने 97 फीसदी अंकों के साथ दूसरा व तन्नू यादव ने 96.60 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

10वीं टॉपर
1. प्रज्ञा कश्यप 100 फीसदी अंक
2. प्रशंसा राजपुत, ​बेमेतरा, 99.33 प्रतिशत3. भारती यादव, बालोद, 98.67

12वीं टॉपर
1. टिकेश वैष्णव, मुंगेली, सरस्वती शिशुमंदिर, 97.80
2. श्रेया अग्रवाल रायपुर, 97 फीसदी
3. तन्नू यादव, 96.60 प्रतिशत


लाइव अपडेट के लिए यहां देखें

इस साल दसवीं का रिजल्ट 73.62 फीसदी रहा, जबकि बारहवीं में 78.59 फीसदी बच्चे पास हुए. पिछले साल बारहवीं में 78.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि दसवीं में 68.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे. इस साल दसवीं में 76.28 लड़कियां पास हुईं, जबकि 70.53 फीसदी लड़के सफल हुए. वहीं 12वीं में इस साल 82 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी तो लड़कों का पास प्रतिशत 70.59 रहा.

ऐसे चेक करें रिजल्ट
– छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं.
– रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें.
– दसवीं या बारहवीं के रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें.
– रोल नंबर समेत अन्य डीटेल भरकर सबमिट बटन दबा दें.
– आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
– इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

दसवीं में 6 लाख तो बारहवीं में ढाई लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस साल 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. दसवीं की परीक्षा में इस साल लगभग 6 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया, वहीं बारहवीं की परीक्षा देने के लिए करीब ढाई लाख स्टूडेंट्स पहुंचे.

पिछले साल बारहवीं में 78.43 तो दसवीं में 68.20 फीसदी हुए थे पास
जहां तक छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) के पिछले साल के रिजल्ट की बात है तो 2019 में बारहवीं क्लास में 78.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि दसवीं में 68.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे. इस साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में कुल 6.29 लाख छात्र—छात्राओं ने हिस्सा लिया है. इनमें से 10वीं में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स 3.54 लाख हैं, जबकि 2.75 लाख स्टूडेंट्स ने बारहवीं की परीक्षा दी. बोर्ड परीक्षा दो मार्च से शुरू हुई थी.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 27 जून को
अब सभी की निगाहें यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Result) पर टिकी हैं. यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजों का ऐलान 27 जून को दोपहर 12.30 बजे करेगा. यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 56 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है. हाल ही में बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में बोर्ड रिजल्ट का ऐलान किया गया था. बिहार तो इस साल दसवीं और बारहवीं दोनों परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने वाला देश का पहला राज्य बना था.

सुशांत सिंह राजपूत ने पास किए थे 11 इंजीनियरिंग एग्जाम!

Sarkari Jobs: 2177 पदों पर है बंपर वैकेंसी, इस तारीख से शुरू होगी प्रक्र‍िया




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here