CGBSE Result 2020 : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, टॉपर्स लिस्ट सहित यहां मिलेगी पूरी जानकारी CGBSE Result 2020 chhattisgarh board result released check on results cg nic in | board-results – News in Hindi

Chhattisgarh board class 10 and class 12 Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. मंगलवार को सुबह 11 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट की घोषणा की. इस साल का रिजल्ट पिछली बार की तुलना में बेहतर रहा. इस साल करीब साढ़े छह लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था जिसमें से हाईस्कूल में करीब 3.54 लाख छात्र जबकि इंटरमीडिएट में करीब 2.75 लाख छात्र थे.

लड़कियों का कहा दबदबा
इस साल दसवीं का रिजल्ट 73.62 फीसदी रहा, जबकि बारहवीं में 78.59 फीसदी बच्चे पास हुए. पिछले साल बारहवीं में 78.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि दसवीं में 68.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे. इस साल दसवीं में 76.28 लड़कियां पास हुईं, जबकि 70.53 फीसदी लड़के सफल हुए. वहीं 12वीं में इस साल 82 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी तो लड़कों का पास प्रतिशत 70.59 रहा. दसवीं कक्षा की टॉपर इस साल प्रज्ञा कश्यप रहीं. वहीं 12वीं की सेकेंड और थर्ड टॉपर भी लड़कियां ही रहीं.

प्रज्ञा कश्यप बनीं 10वीं टॉपर1. प्रज्ञा कश्यप 100 फीसदी अंक

2. प्रशंसा राजपुत, ​बेमेतरा, 99.33 प्रतिशत
3. भारती यादव, बालोद, 98.67

दसवीं कक्षा में मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया. प्रज्ञा आईएएस बनना चाहती हैं. उनके पिता शिक्षक हैं. वहीं दूसरे स्थान पर रही बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत को 99.33 फीसदी अंक मिले. तीसरे स्थान पर रही भारती को 98.67 फीसदी अंक मिले हैं. उनके पिता किसान हैं. वह अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं.

12वीं में टिकेश वैष्णव ने किया टॉप


1. टिकेश वैष्णव, मुंगेली, सरस्वती शिशुमंदिर, 97.80
2. श्रेया अग्रवाल रायपुर, 97 फीसदी
3. तन्नू यादव, 96.60 प्रतिशत

12वीं कक्षा के टॉपर टिकेश इंजीनियर बनना चाहते हैं. उनके पिता की पिछले 25-30 सालों से पान की दुकान है. वहीं सेकेंड टॉपर श्रेया अग्रवाल भी इंजीनियर बनना चाहती हैं.

पिछले साल 12वीं में 78.43 तो 10वीं में 68.20 फीसदी हुए थे पास
जहां तक छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) के पिछले साल के रिजल्ट की बात है तो 2019 में बारहवीं क्लास में 78.43 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि दसवीं में 68.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे. इस साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में कुल 6.29 लाख छात्र—छात्राओं ने हिस्सा लिया है. इनमें से 10वीं में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स 3.54 लाख हैं, जबकि 2.75 लाख स्टूडेंट्स ने बारहवीं की परीक्षा दी. बोर्ड परीक्षा दो मार्च से शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ेंः

ऐसे चेक करें रिजल्ट
– छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं.
– रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें.
– दसवीं या बारहवीं के रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें.
– रोल नंबर समेत अन्य डीटेल भरकर सबमिट बटन दबा दें.
– आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
– इसे डाउनलोड कर सकते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here