CGBSE Result 2020: सीएम भूपेश बघेल ने टॉपर्स को दी बधाई, फेलियर्स को कही ये बात CGBSE Result 2020: CM Bhupesh Baghel congratulated the toppers, said this to the fellers | raipur – News in Hindi

CGBSE Result 2020: सीएम भूपेश बघेल ने टॉपर्स को दी बधाई, 'फेलियर्स' को कही ये बात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल. फाइल फोटो.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं के परीणा घोषित कर दिए गए. इसके बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया आई है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं के परीणा घोषित कर दिए गए. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कक्षा दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. सीएम बघेल ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2020 के साथ-साथ हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा 2020 के सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की कामना भी की.

परिणाम जारी होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ‘जिस तरह विद्यार्थियों ने इन बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से जिन्दगी के एक अहम चरण में सफलता अर्जित की है, उसी तरह भविष्य में भी वे जिन्दगी के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करें और अपने स्कूल, गांव, शहर के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करें’. बता दें कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मुंगेली जिले की प्रज्ञा कश्यप ने राज्य में पहला स्थान पाया है. प्रज्ञा को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं. कक्षा 12वीं में भी मुंगेली के ही टिकेश वैष्णव ने टॉप किया है.

ये भी पढ़ें: करीबी दोस्त से धुर विरोधी तक! पढ़ें लालू-नीतीश की फ्रेंडशिप की अनटोल्ड स्टोरी

असफल विद्यार्थियों के लिए कही ये बातसीएम भूपेश बघेल ने परीक्षा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकने वाले छात्र-छात्राओं को बिना निराश हुए पूरे धैर्य, हिम्मत और मेहनत के साथ निरन्तर अध्ययन करने की समझाईश दी और कहा कि वे नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ तैयारी का संकल्प लें, जिससे उन्हें परीक्षा सहित जीवन में सफलता निश्चय मिलेगी. मुख्यमंत्री ने इस वर्ष बेहतर परिणाम के लिए शिक्षकों और पालकों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है.

अच्छा रहा लड़कियों का प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं बीते फरवरी-मार्च में करवाई थीं. इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी अच्छा रहा. लड़कियों का पास प्रतिशत 82.02 फीसदी जबकि लड़कों का 78.59 फीसदी रहा. दसवीं में भी लड़कियां लड़कों की अपेक्षा आगे रहीं. दसवीं की टॉपर प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.


First published: June 23, 2020, 1:23 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here