छत्तीसगढ़ बोर्ड के अलावा तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट भी जल्द ही घोषित होने वाले हैं.
Chhattisgarh board class 10 and class 12 Result : छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस साल 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं.
इससे पहले, छत्तीसगढ़ एजुकेशन बोर्ड (Chhattisgarh Board) के सचिव वीके गोयल ने भी बताया था कि जून के दूसरे हफ्ते में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया था. यहां शिक्षकों ने अपने घर में रहकर कपियां जांची थीं. छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था.
ऐसे चेक करें रिजल्टस्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in है. इस वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पर क्लिक करें. दसवीं या बारहवीं का विकल्प चुनें और फिर रोल नंबर समेत अपनी डीटेल भरकर रिजल्ट हासिल कर लें.
इस साल 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस साल कुल 6.29 लाख छात्र पंजीकृत हुए थे. इनमें से 10वीं के 3.54 लाख और 12वीं के 2.75 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. बोर्ड परीक्षा दो मार्च से शुरू हुई थी. पिछले साल बारहवीं कक्षा में 78.43 फीसदी विद्यार्थी और दसवीं कक्षा में 68.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे.
CBSE बोर्ड एग्जाम पर बड़ी अपडेट,जानिए क्या रद्द होंगी 10वीं12वीं की परीक्षाएं!
Gseb 12th result : गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए किस तरह होंगे पास
First published: June 15, 2020, 11:16 AM IST