CGPSC Exam: सीजीपीएससी की भर्ती परीक्षाओं में फीस माफी लागू, जानें किन अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

रायपुर. CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ में पीएससी की भर्ती परीक्षाओं की फीस माफी लागू कर दी गयी है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं में एग्ज़ाम फीस की माफी लागू कर दी है. इस साल के बजट में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों से कोई एग्ज़ाम फीस नहीं ली जाएगी. जबकि दूसरे राज्यों के आवेदकों को 400 रू. आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क 30 रूपए जीएसटी के साथ देना होगा. इसके अलावा त्रुटि सुधार के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित फीस भरनी होगी और पेमेंट गेटवे शुल्क भी निर्धारित दर के मुताबिक अभ्यर्थियों को देना होगा.

गौरतलब है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए परीक्षा फीस भरना उन युवाओं के लिए काफी मुश्किल होता है जो बेरोज़गार हैं या फिर गरीब तबके से आते हैं. ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के ऐसे सभी युवाओं की परीक्षा फीस माफ करने का फैसला लिया है. जो की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें-

Railway Recruitment 2022: रेलवे में 8वीं, 10वीं पास के लिए निकली है भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

Sarkari Naukri 2022: ग्रेजुएशन पास के लिए निकली है भर्तियां, यहां देखे नोटिफिकेशन और करें अप्लाई

ऐसे में इस वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट में युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में फीस माफी का भी प्रावधान रखा गया है. जिसमें ना केवल पीएससी बल्कि व्यापमं की परीक्षा में भी फीस माफी का फैसला लिया गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी फीस माफी की घोषणा कर दी है. सरकार का ये फैसला प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए राहत भरा है.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: CGPSC, Exam news, Job news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here