छतरपुर के जिला जेल में बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा के दौरान चैन स्केचिंग के आरोपी उत्तराखंड निवासी सनी पाल के ग्वालियर में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी रजत सकलेचा ने ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तीनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है,जानकारी के अनुसार, आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया था। वहां से इलाज के लिए उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। सुरक्षा के लिए थाना और पुलिस लाइन से कुल तीन आरक्षक – विजय, शिवम और संजीव सिंह उसके साथ भेजे गए थे।,आरोपी का हथकड़ी लगे ग्वालियर मे होटल मे खाने का बीडीओ सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है ,इलाज के दौरान आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। प्रथम दृष्टया साथ गए पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर एसपी द्वारा तीनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी के फरार होने के संबंध में ग्वालियर में मामला दर्ज कराकर तलाश की कार्रवाई कराई जा रही है।
बाइट – अरूण सोनी -सीएसपी