Chandrayaan3 इतिहास रचने को तैयार, लैंडर खुद तय करेगा सफर

नई दिल्ली। आज चंद्रयान से विक्रम लैंडर सफलतापूर्ण अलग हो गया है। गौरतलब है कि अब तक प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए ही यान चल रहा था, लेकिन अब लैंडर आगे की यात्रा खुद से करेगा। कल लैंडर विक्रम (Vikram Lander Module Separation) चांद के और करीब आ जाएगा। कल लैंडर ‘विक्रम’ (Vikram Lander Module Separation) चांद के और करीब आ जाएगा। इस बीच इसरो ने लैंडर के सफलतापूर्ण अलग होने की गुड न्यूज देने के साथ एक खास बात भी बताई। एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए इसरो ने सबसे पहले लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की तरफ से प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) को धन्यवाद दिया और कहा ‘थैंक्स दोस्त’। दरअसल, अब तक सारा काम प्रोपल्शन मॉड्यूल ही कर रहा था। इसरो ने आगे कहा कि लैंडर को सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। कल लगभग 4 बजे ये लैंडर अपनी स्पीड कम कर चांद के और करीब पहुंचेगा।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-17-at-18.49.26.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here