उज्जैन में मुहर्रम जुलूस में बवाल: पुलिस लाठीचार्ज, 16 पर FIR, दो पुलिसकर्मी घायल

उज्जैन: शनिवार रात 5 जुलाई को उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना का वीडियो रविवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

तय मार्ग बदलने की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ी

पुलिस और मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों के बीच बैठक में जुलूस के लिए पहले से तय मार्ग होने के बावजूद, कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस के दौरान मार्ग बदलने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को गिरा दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्रतिबंधित मार्ग पर जाने की कोशिश करने और बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप लाठीचार्ज हुआ।

आयोजक सहित 16 लोगों पर FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में आयोजक इरफान उर्फ लल्ला सहित 16 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। एसपी ने जानकारी दी कि इरफान उर्फ लल्ला का जो घोड़ा था, उसे खजूर वाली मस्जिद से निकास चौराहा की ओर जाने का मार्ग तय किया गया था, लेकिन पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर सभी ने अब्दालपुरा तरफ जाने का प्रयास किया। जब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, तो सभी अपना घोड़ा छोड़कर भाग गए। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here