श्रीराम मंदिर के सामने दीवार पर बवाल, VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता भिड़े पुलिस से..

कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक़्त तनाव की स्थिति बन गई जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता श्रीराम मंदिर के सामने बनी दीवार को तोड़ने हथौड़े लेकर ज़ोरदार नारेबाजी करते हुए दीवार तोड़ने लगे..वही मौके पर मौजूद RPF और GRPF के साथ कोतवाली पुलिस ने दीवार तोड़ रहे कार्यकर्ताओं से हथौड़े छीनने लगे जिसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन का इस्तेमाल कर लाठी चार्ज कर दिया। जिससे आक्रोषित कार्यकर्ता पुलिस से भीड़ गए और रेलवे स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।

बताया जा रहा है कि 2015-16 में रेलवे द्वारा मंदिर के सामने यह दीवार बनाई गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा में असुविधा हो रही थी। इसे हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन शनिवार को VHP और बजरंग दल के 70 से 80 कार्यकर्ता अचानक रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने दीवार तोड़नी शुरू की, मौके पर पहुंची RPF, GRP और सिटी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हो गई।

वही पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन का इस्तेमाल कर भगाने का प्रयास किया जिसके बाद भी कार्यकर्ता दीवार तोड़ने से पीछे नहीं हटे जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी तो कार्यकर्ता आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए और स्टेशन के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया गया, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक और तनावपूर्ण हो गया।प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दीवार को तत्काल हटाया जाए और श्रद्धालुओं के लिए रास्ता खोला जाए। फिलहाल स्टेशन पर सुरक्षा बल तैनात है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here