Chhatarpur: कुर्मी समाज की 3 दर्जन से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान, OBC महासभा ने 27% आरक्षण लागू करने की उठाई मांग

छतरपुर। रविवार को कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 3 दर्जन से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज व देश को नई दिशा दे सकते हैं।वहीं, OBC महासभा के संभागीय प्रभारी गया प्रसाद पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार से OBC समुदाय के लिए 27% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि OBC की आबादी करीब 65% होने के बावजूद वर्तमान में 14% आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि 13% पद होल्ड पर रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि 27% आरक्षण लागू होने तक महासभा अपने अधिकारों की मांग को लेकर आवाज उठाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here