रीवा के पॉश कालोनी में चोरी की घटना, 15 लाख का माल ले उड़े चोर, घर के बाहर लगे सीसीटीवी में नजर आए नकाबपोश चोर

रीवा के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉश इलाके श्रीजी वृंदावन कॉलोनी में एक बार फिर सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए। जिसकी कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी अब निकलकर सामने आया है, जिसमें घर के बाहर कुछ नकाबपोश बदमाश नजर आ रहे पीड़ित पुष्पराज त्रिपाठी घर में ताला लगाकर गांव गए हुए थे, घटना के बाद पड़ोसी ने फोन कर ताला टूटने की जानकारी उन्हें दी। जब वो घर लौटे तब घर का सामान बिखरा, और अलमारी के लॉकर टूटे मिले। फरियादी के मुताबिक चोर सोने के कंगन, मंगलसूत्र, झुमके, तीन अंगूठियां, चांदी के कमरबंद, छह पायल और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रहवासियों का कहना है कि पिछले साल भी कॉलोनी में कई लाखों की चोरियां हुई थीं। CCTV फुटेज दिए जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। ताजा घटना के बाद फिर CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे गए हैं। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here