सोलो साइक्लिस्ट की छतरपुर कलेक्टर ने की प्रशंसा,16 हजार KM की साइकिल से यात्रा पूरी कर पहुंची छतरपुर

कलेक्टर ने सोलो साइक्लिस्ट की छतरपुर पहुंचने पर प्रशंसा की**आशा मालवीय ने कारगिल विजय दिवस से कन्याकुमारी से शुरू की थी अपनी यात्रा,महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा का दे रहीं संदेश, युवाओं और महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा**16 हजार कि.मी. की साइकिल से यात्रा पूरी कर छतरपुर पहुंची ——-

25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के सैनिकों की वीरता, शौर्य एवं अदम्य साहस का जश्न मनाने एवं युवाओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा का संदेश देने ग्राम नाटाराम जिला राजगढ़ निवासी सोलो साइक्लिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कन्याकुमारी से दिल्ली तक की एकल महिला साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान छतरपुर पहुंचने पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सुश्री मालवीय को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए आगे की सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी और उनके कार्य की सराहना की।सुश्री मालवीय ने बताया कि लगभग 26 हजार कि.मी. की कन्याकुमारी से कारगिल-सियाचिन होते हुए दिल्ली की साइकिल से यात्रा पर है और 16 हजार कि.मी. की यात्रा पूरी कर 1 जनवरी 2025 को छतरपुर पहुंची है। इसके बाद पन्ना जिले के लिए प्रस्थान करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here