छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को रेड क्रॉस सोसाइटी छतरपुर एवं नर्मदा केयर अस्पताल के सहयोग से पुलिस विभाग और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़े परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. खलील खान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वैशाली गुप्ता और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि रूसिया ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अनिरुद्ध सिंह एवं डॉ. निधि रूसिया द्वारा गणेश पूजन के साथ किया गया। शिविर में लगभग 75 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।रेड क्रॉस सोसाइटी छतरपुर के सचिव अनिरुद्ध सिंह ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए एसपी रजत सकलेचा, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, प्रधान आरक्षक महेंद्र रोहित, आरक्षक रामसिंह, आमिर सोहेल एवं मुकेश अहिरवार का विशेष आभार व्यक्त किया।


