छतरपुर में पुलिस पर फर्जी शराब कार्रवाई का आरोप, वायरल CCTV और ऑडियो के बाद 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

छतरपुर शहर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके घर में अवैध शराब रखवाकर पुलिस ने झूठी कार्रवाई की। मामले में सीसीटीवी फुटेज और कथित ऑडियो वायरल होने के बाद छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने सिटी कोतवाली में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल अरविंद शर्मा और आरक्षक उमाशंकर शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है।

वायरल सीसीटीवी वीडियो में एक युवक स्कूटी से शराब की पेटियां लेकर एक मकान तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी के इशारे पर शराब की पेटियां घर के अंदर रखवाई गईं। इसके कुछ देर बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब रखने के आरोप में कार्रवाई की।पीड़ित युवक अरविंद मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि घटना 18 मई की है।

उनके अनुसार, शाम करीब 5:53 बजे छह पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, उनके किराए के मकान पर पहुंचे। युवक का आरोप है कि शाम 6:33 बजे दो लोग शराब की पेटियां लेकर आए और प्रधान आरक्षक अरविंद शर्मा की मौजूदगी में उन्हें घर के अंदर रखवाया गया। बाद में रात करीब 9 बजे पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए रात 11:57 बजे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

अरविंद मिश्रा ने खुद को छात्र और निजी कंपनी में कार्यरत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पहले कभी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ और उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक ने यह भी कहा कि यदि उनके करियर को नुकसान पहुंचा तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।

इसी बीच कथित शराब तस्कर शेरू खान का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। ऑडियो में कथित तौर पर कहा जा रहा है कि “शराब हमारी थी, तुम्हारी नहीं” और “एक पेटी की जगह 15 पेटी दिखा दी गई।”मामले में सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि 18 मई को युवक के घर से अवैध शराब जब्त होने पर मामला दर्ज किया गया था।

युवक द्वारा दिए गए आवेदन और सीसीटीवी फुटेज की जांच एएसपी आदित्य पटले को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही एसपी ने कहा कि सीएसपी को जांच सौंपी गई है।

blob:https://www.no2politics.com/58141262-f637-4e5f-a2bf-6eea7d6a8e0e

बाइट, रजत सकलेचा एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here