छतरपुर पुलिस ने चोरी की 20 लाख की 26 मोटरसाइकिल की बरामद।

छतरपुर जिले की थाना सिविल लाइन क्षेत्र सागर रोड से एक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए संदिग्ध की सूचना प्राप्त होते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, संदिग्ध व्यक्तियों से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में पुलिस ने 26 मोटरसाइकिल की बरामद किया है। जिसमें 17 हीरो एचएफ डीलक्स, 6 हीरो पैशन, 1 स्प्लेंडर, 1 हौंडा साइन, 1 टीवीएस स्पोर्ट शामिल है जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।उक्त बरामद मोटरसाइकिल में थाना सिविल लाइन व जिले के अन्य थाना में अपराध पंजीबद्ध हैं। मोटरसाइकिल छतरपुर एवं इंदौर जिले से रजिस्टर्ड हैं, जांच के दौरान 18 चोरी के प्रकरणों में 18 मोटरसाइकिल संबंधी जानकारी एकत्र की जा चुकी है अन्य की जानकारी एकत्र की जा रही है।

उक्त चोरी की घटना एवं चोरी की सामग्री खरीददारी करने वाले 5 आरोपी….

1. मुख्य आरोपी कृष्ण अवतार राजपूत पिता हरिचरण2. जयराम राजपूत पिता राकेश3. अतुल राजपूत पिता बबलू राजपूत 4. राजाराम अहिरवार पिता सुखलाल5. सोनू पाल पिता लक्खू पालसभी निवासी ग्राम मामौन थाना मातगुवां को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। उक्त घटना में संलिप्त अन्य आरोपी सुनील निवासी मामोन, संजय बुंदेला निवासी ममौन, देवेंद्र यादव निवासी मलगवा, जयदेव राजपूत निवासी नौगांव की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह पर भारतीय न्याय संहिता की नवीन धारा संगठित अपराध की धारा का प्रयोग किया गया।

बाइट, अगम जैन-पुलिस अधीक्षक*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here