CGBSE 10th 12th Board Exams 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने सीजीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीजी बोर्ड इन बोर्ड परीक्षाओं को शेड्यूल के अनुसार और ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा. कक्षा 12 की छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च 2022 से और कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 मार्च 2022 से शुरू होगी.
छत्तीसगढ़, CGBSE 10वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2022 की तारीखें दिसंबर, 2021 में जारी की गई थीं. बोर्ड ने इन परीक्षाओं की डिटेल डेटशीट जारी की थी. जिसके अनुसार 10वीं की परीक्षाएं 23 मार्च, 2022 को और कक्षा 12 की परीक्षाएं 30 मार्च, 2022 को समाप्त होंगी.
छत्तीसगढ़, सीजीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के संबंध में, अधिकारियों ने बताया कि इन परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में लगभग 30% की कमी की गई है. यह इस बात को ध्यान में रखा गया है कि महामारी में ऑनलाइन पढ़ाई के कारण कई स्कूल और छात्र पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके.
इसके अलावा, यह भी स्पष्ट किया गया है कि छत्तीसगढ़, सीजीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए छात्र तब एलिजिबल होंगे, जब दिए गए कुल 6 में से कम से कम 2 असाइनमेंट जमा करेंगे. जो छात्र कम से कम 2 असाइनमेंट जमा करने में भी विफल रहेंगे, उन्हें इन बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है.
महामारी की तीसरी लहर के बाद से, बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग उठ रही है. छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाए, बोर्ड ने बार-बार स्पष्ट किया है कि वे ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित करेंगे.
ये भी पढ़ें-
KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय में इन विभिन्न पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, 32000 से अधिक होगी सैलरी
Sarkari Naukri 2022: CSIR-CIMFR में इन पदों पर बिना एग्जाम नौकरी पाने का सुनहरा मौका, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, मिलेगी अच्छी सैलरी
आपके शहर से (रायपुर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Education, Education news
Source link












