रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Chhattisgarh Assembly Session) दिसंबर से शुरू होने जा रहे है. इस बार शीतकालीन सत्र में पांच बैठकें होंगी. तकालीन सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का 12वां सत्र 13 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा. विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने News18 से जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 17 दिसंबर तक सत्र में होंगे कुल 5 बैठकें होगी. अनुपूरक बजट सहित कई विधेयकों को लेकर सत्र में चर्चा होगी.
विधानसभा सत्र से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इस बार सत्र में कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगी. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि विधानसभा सत्र हंगामेदार होगा. विधानसभा के शीतकालीन सत्र को भाजपा ने छोटा बताया है. इस पर संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि शीतकालीन सत्र की परंपरा है कि 5 से 6 बैठकें होती है. इस बार भी 13 से 17 दिसंबर तक सत्र चलेगा. राजीव गांधी न्याय योजन, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी युवा मितान क्लब जैसे विषयों को लेकर सदन में जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुद्दे जो भी आएं, सरकार तैयार है.
सदन के हंगामेदार होने के आसार
विधानसभा सत्र में इस बार शुरुआती दिनों से ही हंगामा होने के आसार है. विपक्षी दल भाजपा पहले झीरम घाटी मुद्दे को लेकर -नए जांच आयोग गठन का मामला जोर-शोर से उठा सकती है. वहीं कवर्धा मामले को लेकर भी सदन में हंगामा हो सकता है. जिस तरह से भाजपा कवर्धा मुद्दे को लेकर लगातार सड़क तक लड़ाई लड़ रही है, उम्मीद यही है कि सदन में भी यह मामला गूंजेगा.
ये भी पढ़ें: MP News: पीएम नरेंद्र मोदी की भोपाल रैली में आने वाली गाड़ियों को नहीं देना होगा टोल टैक्स
धर्मांतरण का मुद्दा इन दिनों छाया हुआ है. विपक्ष बार-बार राज्य में धर्मांतरण बढ़ने का आरोप लगा रही है. तो दूसरी ओर कांग्रेस भी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासनकाल में अधिक धर्मांतरण हुए हैं. छत्तीसगढ़ में अब तक धान खरीदी शुरू नहीं हो सकी है. प्रदेश के किसान राजनीति के केंद्र बिंदु है, ऐसे में धान खरीदी का मुद्दा को लेकर विपक्ष सरकार को घेर सकती है. इन सभी मुद्दों पर विधानसभा में हंगामा होने का आसार हैं.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Source link