Chhattisgarh Board Exam 2020:15 दिनों में जारी हो सकता है रिजल्ट, कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा | raipur – News in Hindi

Chhattisgarh Board 2020: 10 जून तक रिजल्ट आने की संभावना है.

Chhattisgarh Board Exam 2020: पिछली बार की तुलना में रिजल्ट बेहतर होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है.

रायपुरः  छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवी-बारहवीं का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से नतीजे जारी करने की तैयारी चल रही है. बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या इस बार भी बढ़ेगी. पिछली बार की तुलना में रिजल्ट बेहतर होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है. रिजल्ट तैयार करने में करीब 15 दिन का समय और लगेगा. इसलिए संभावना है कि जून के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो जाएंगे. इस बार भी दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी होंगे.

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां रजिस्टर करें-

10 जून से पहले जारी हो सकता है रिजल्टपिछले दो-तीन वर्षों से दसवीं-बारहवीं के नतीजे एक साथ जारी किए जा रहे हैं. इस बार भी एक साथ रिजल्ट घोषित करने तैयारी की जा रही है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसरों ने बताया कि जिन विषयों की परीक्षा नहीं हुई, आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर इन विषयों के नंबर स्कूलों से प्राप्त हो चुके हैं. मूल्यांकन का काम भी पूरा हो चुका है. इसके अलावा शिक्षा विभाग से बोनस नंबर के लिए छात्रों की सूची भी मिल चुकी है. इसलिए संभावना है कि रिजल्ट 10 जून से पहले जारी हो सकते हैं. गौरतलब है कि इस बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 3,87,542 छात्र हैं.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 26, 2020, 8:00 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here