Chhattisgarh Board Result 2022: मई में जारी हो सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट, देखें अपडेट

नई दिल्ली (Chhattisgarh Board Result 2022, cgbse.nic.in, results.cgg.nic.in). छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 23 मार्च 2022 के बीच आयोजित हुई थीं. हर साल छत्तीसगढ़ बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है. अन्य बोर्ड की तरह साल 2022 में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में यानी स्कूलों में हुई थी.

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2022 (Chhattisgarh Board Exam 2022) में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट की मानें तो छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई 2022 में ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cgg.nic.in पर अपलोड किया जाएगा. रिजल्ट (Board Results 2022) से जुड़े सारे ऑफिशियल अपडेट भी इन्हीं वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं.

चेक हो चुकी हैं 10वीं-12वीं की कॉपी
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है. शिक्षकों से अंकों की गणना दोबारा करने के लिए कहा गया है, जिससे रिजल्ट बनाने में किसी तरह की गलती की गुंजाइश न रहे. साथ ही यह भी खबर सामने आ रही है कि पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए कहा गया है.

कैसे चेक करें रिजल्ट?
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 (Chhattisgarh Board Result 2022) जारी हो जाने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर इन स्टेप्स से चेक किया जा सकेगा-

1- ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cgg.nic.in पर जाएं.
2- वेबसाइट के होमपेज पर नजर आ रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
3- वहां मांगी गईं डिटेल्स को भरकर सबमिट करें.
4- आपका बोर्ड रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
5- इसे अच्छी तरह से चेक करके फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें:
CBSE Term 2 Exam: CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर, जानें कैसे मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE Board Exam 2022: क्या वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी CBSE बोर्ड टॉपर की कॉपी? पढ़ें पूरी खबर

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Board exam, Board Results, Chhattisgarh Board Results, Chhattisgarh news, छत्तीसगढ़


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here