Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021:  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज, जानें पिछले वर्ष कैसा रहा पास प्रतिशत

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021:  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट  आज  होगा घोषित.

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021:  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट  आज होगा घोषित.

Chhattisgarh CGBSE 10th result 2021: कोरोना के कारण रद्द की गई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं. 10वीं कक्षा के विद्यार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.    

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट  19 मई 2021 सुबह 11 बजे घोषित किया जा रहा है. 10वीं के नतीजे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद 10वीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे. इस आधार पर पास किए जा रहें 10वीं के विद्यार्थी बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण  छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया गया था. अब 10वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. क्लास असाइनमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर 10 वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया गया है. वहीं यहि कोई विद्यार्थी अपने प्राप्त नंबरों से समहत नहीं होता है, तो उसे स्थिति सामान्य होने के बाद अपग्रेडिंग परीक्षा में शामिल होने का बोर्ड मौका देगा. इस बार 10वीं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा. इस साल टॉप टेन की मेरिट लिस्ट नहींइस साल टॉप टेन की मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल 2021 से दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली थी, जिसे कोरोना के बढ़ते मामले के कारण रद्द कर दिया गया था.10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के 4 लाख 61 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. पिछले वर्ष यह रहा पास प्रतिशत पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3 लाख 92 हजार 163 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और 73.62 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे. 10वीं बोर्ड परीक्षा पिछले वर्ष 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा ने टॉप किया था. छात्राओं का पास प्रतिशत पिछले वर्ष 76.28 फीसदी और छात्रों का 70.53 फीसदी रहा.
ये भी पढ़ें-  CGBSE 10th Result 2021: 4 लाख 61 हजार से ज्यादा छात्रों का इंतजार होगा खत्म, कोई नहीं होगा फेल UP Board 10th Exam 2021 Latest News: अब इस तिथि तक अपलोड करने होंगे 10वीं के प्राप्तांक, जानें लेटेस्ट अपडेट्स ऐसे चेक करें रिजल्ट सबसे पहले विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं. होम पेज पर दिए गए HIGH SCHOOL (10th) EXAMINATION RESULT – 2021 के लिंक कर क्लिक करें. यहां रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करें.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here