छत्तीसगढ़ कोरोना बुलेटिनः आज मिले 47 नए मरीज,79 हुए स्वस्थ

दो दिन से फिर घट गई छत्तीसगढ़ में नए कोविड मरीजों की संख्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को फिर 47 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 79 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 46 नए मरीज पाए गए थे।

राज्य में वर्तमान में 895 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। राज्य कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के अनुसार शाम को 31 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। देर रात 16 और नए मरीज मिलने की जानकारी आई। यह संख्या और बढ़ सकती है।

कोरबा में आज 15 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। जांजगीर 13, रायपुर में 9, दुर्ग से 3, बलौदाबाजार और बलरामपुर से 2-2, राजनांदगांव, जशपुर और धमतरी से 1-1 मरीज मिला है।

अब तक 544 मरीज हुए ठीक

प्रदेश में आज 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें बलौदाबाजार के 41 मरीज शामिल हैं, जिन्हें आज डिस्चार्ज किया गया। जशपुर में 15, बेमेतरा 5, कोरबा और मुंगेली 4-4, बालोद से 2, धमतरी 2, गरियाबंद, महासमुंद, सरगुजा, राजनांदगांव और दुर्ग का 1-1 मरीज स्वस्थ हुआ है। प्रदेश में अब तक 544 मरीज ठीक हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here