Chhattisgarh Covid-19 Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 250 नए मामले आए सामने, 5 मरीजों की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 250 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,09,623 हो गई. राज्य में मंगलवार को 24 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों (Hospitals) से छुट्टी दी गई. वहीं, 237 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हुई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 250 नए मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 59, दुर्ग से 63, राजनांदगांव से 20, बालोद से दो, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से एक, धमतरी से नौ, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से तीन, बिलासपुर से नौ, रायगढ़ से 14, कोरबा से सात, जांजगीर चांपा से एक, मुंगेली दो, सरगुजा से 13, कोरिया से दो, सूरजपुर से नौ, बलरामपुर से चार, जशपुर से एक, बस्तर से चार, कांकेर से चार और नारायणपुर से एक मरीज शामिल हैं.

कोरोना वायरस से संक्रमित 796 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,09,623 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से 3,02,935 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और राज्य में 2,905 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में कुल 3,783 संक्रमित लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,741 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 796 लोगों की मौत हुई है.

सोमवार को संक्रमण के 274 मामले आए थे
वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,373 हो गई थी. छत्तीसगढ़ में सोमवार को 24 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 338 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य में सोमवार को संक्रमण के 274 मामले आए थे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here