रायपुर में शराब दुकान के बाहर लगी लाइन.
Lockdown 3.0: छत्तीसगढ़ में 43 दिन के बाद शराब (Liquor) की दुकानें खुली हैं. प्रशासन ने सुबह 8 से शाम के 4 बजे तक शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है.
मोआ में शराब की दुकान के बाहर सोमवार सुबह से ही लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई थी. करीब 1-1 मीटर की दूरी पर खड़े लोगों की करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन शराब खरीदने के लिए लग गई. यहां कई लोग गमछे, मास्क तो कई लोग हेलमेट लगाए नजर आए. शराब की इस तरह से खरीदारी का संभवत: पहली बार ऐसा नजारा रायपुर में देखने को मिला है. शुरुआती दौर में यहां लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते नजर आए. हालांकि, व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान भी लोगों को समझाइश दे रहे हैं. रायपुर प्रशासन ने सुबह 8 से शाम 4 बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी है.
कांकेर में शराब की दुकान के बाहर लगी लाइन.
कांकेर में ये हालकांकेर में भी कमोबेश यही नजारा देखने को मिला. यहां भी शराब प्रेमी सुबह से दुकानों में लाइन लगाते नजर आए. यहां कुछ दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया गया. ज्यादातर लोग अपने चेहरों को ढंके नजर नहीं आए. शराब की दुकानों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला दुकान खुलने से करीब 1 घंटे पहले से ही शुरू हो गया था.
शराब की होगी होम डिलीवरी
छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 मई से शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है. सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शराब की होम डिलीवरी करने की अनुमति भी दी है. प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा यह काम किया जाएगा. राज्य सरकार ने सुबह 8 से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी है. हालांकि, दुकानें खोलने की समय सीमा को जिला कलेक्टर वहां की स्थिति के हिसाब से कम कर सकते हैं. इसके अलावा शराब की दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, एक व्यक्ति को देशी व विदेशी शराब की अधिकतम 2 और बीयर की 4 बॉटल की खरीदने की अनुमति दी गई है. भीड़—भाड़ की इलाकों वाली शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश हैं.
ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: ग्रीन जोन भी नहीं चलेंगी यात्री बसें, खुलेंगी शराब दुकानें, जानें आज से और क्या बदलेगा?
लॉकडाउन के बीच इस राज्य में कल से शुरू होगी शराब की होम डिलीवरी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कांकेर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 4, 2020, 9:11 AM IST

