Chhattisgarh News In Hindi : 1 Naxals killed as CRPF Jawan Maoists Chhattisgarh Bijapur Encounter Latest News Today Updates | चेरापल्ली के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया, 4 सीआरपीएफ जवान घायल

  • पामेड़ थाना इलाके जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया
  • मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट के घायल होने की खबर

Dainik Bhaskar

Feb 10, 2020, 01:36 PM IST

बीजापुर. जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के चेरापल्ली के जंगलों में सोमवार की सुबह से नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। सर्चिंग पर निकली सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की टीम पर जंगल में पहले से छुपे नक्सलियों ने गोली चला दी। जवाब में जवानों भी एक नक्सली को मार गिराया। नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी में 4 जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। अब तक सुरक्षा बलों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 
 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में डिप्टी कमांडेंन्ट रैंक के अधिकारी भी घायल हुए हैं। जवानों को नक्सलियों के जंगल में इकट्ठा होने की जानकारी मिली थी। सर्चिंग पर टीम रवाना की गई। कुछ देर बाद जवानों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। अभी मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों की मदद के लिए जिले से अन्य जवानों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here