Chhattisgarh News In Hindi : Action taken against illegal hookah bar in Bhilai city of Chhattisgarh | अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, 10 हुक्का सेट के साथ हजारों रुपए के नशीले पदार्थ बरामद

  • पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ शुरू किया अभियान जियो खुलकर 
  • ढाबे में हुक्का पी रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा और परिजनों को दी जानकारी 

Dainik Bhaskar

Feb 20, 2020, 02:47 PM IST

दुर्ग. शहर की पुलिस ने नशे के खिलाफ जियो खुलकर अभियान चला रही है। इसके तहत बुधवार की देर रात आउटर में स्थित ढाबों में छापेमारी की गई। अधीक्षक अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व पुलिस की टीमों ने छापेमारे। मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दुर्ग कोतवाली थाना इलाके में इंडियन प्राइड ढाबा दबिश दी। 

सीएसपी दुर्ग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 15-20 युवकों को हुक्का का सेवन करते धुआं उड़ाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने ढाबे से 10  हुक्का पाइप सहित और  उसमें उपयोग में आने वाला 20 हजार रुपए का मादक पदार्थ जप्त किया। युवकों को पुलिस ने समझाइश दी और उनके परिजनों को इस बारे में जानकारी दी गई।  इंडियन प्राइड ढाबे के संचालक मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा इस हुक्का बार को सील कर दिया गया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here