Chhattisgarh News In Hindi : Ambikapur Rape Case: Woman Raped on the Pretext of Marriage Promise, Army Jawan Arrested In Chhattisgarh Ambikapur | आर्मी का जवान शादी का झांसा देकर 7 साल तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

  • अंबिकापुर का मामला, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
  • युवती के रिश्तेदार के मकान में किराये पर रहता था आरोपी जवान 

Dainik Bhaskar

Feb 27, 2020, 03:34 PM IST

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आर्मी के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जवान सात सालों तक युवती का दैहिक शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरेापी जवान ने धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। 

जानकारी के मुताबिक, कुसमी के शाहपुर निवासी अनूप कुजूर अंबिकापुर में किराए से एक मकान में रहता था। मकान युवती के रिश्तेदार का है और उनके बच्चों की देखभाल के लिए वह भी वहीं रहती थी। उसी मकान में करीब 7 साल पहले जवान और युवती की मुलाकात हुई। दाेनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर शारीरिक संबंध बनने लगे। 

आरोप है कि युवती जब भी अनूप से शादी की बात करती वह टाल जाता। इसी बीच एक दिन अनूप ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस पर युवती ने अनूप पर दबाव बनाया और एक बार फिर वेलेंटाइन डे पर शादी के लिए कहा। इस पर अनूप ने शादी से इनकार कर दिया और धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here