Friday, June 27, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Bhupesh Baghel US Visit: Chhattisgarh Chief Minister...

Chhattisgarh News In Hindi : Bhupesh Baghel US Visit: Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel US United Nations Headquarters Today Latest News and Updates; Investment in digital businesses | यूनाइटेड नेशन के हेडक्वॉर्टर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आईटी, डिजीटल में दिया निवेश का न्योता

  • परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया टू द यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  • अमेरिका प्रवास पर हैं मुख्यमंत्री बघेल, छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम में भी हुए शामिल

Dainik Bhaskar

Feb 18, 2020, 03:01 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने अमेरिका प्रवास के दौरान यूनाइटेड नेशन के हेडक्वॉर्टर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में इंफाॅरमेंशन टेक्नोलॉजी, डिजीटल टेक्नोलॉजी और नॉल कोर सेक्टर में निवेश के लिए न्योता दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ और राज्य  सरकार के नवाचारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में ही छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूनाइटेड नेशन के हेड क्वार्टर में परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया टू द यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राज्य में वर्तमान में चल रहे आर्थिक आद्योगिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि निवेशकों ने इच्छा जताई है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत के साथ वहां विभिन्न राजनयिकों से मुलाकात की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली और भारत के स्थायी मिशनों पर भी चर्चा की। 

शिवाजी के स्मरण से उभरती है शौर्य के प्रतीक की तस्वीर 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न्यूयार्क स्थित कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय में हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। बघेल ने कहा कि शिवाजी महाराज को स्मरण करने में एक आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व और शौर्य के प्रतीक की तस्वीर उभरती है। शिवाजी ने कम संख्या की सेना के बावजूद आत्मविश्वास के बल पर कई लड़ाई जीती है। उसी प्रकार हमें भी आज की परिस्थिति में अपनी चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करना चाहिए। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शिवाजी के नारी सम्मान के कार्यों, गुरू और माता के आदेशों का पालन, देश के लिए त्याग और समर्पण भाव से हमें सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है कि भारत देश से बाहर हजारों मिल दूर यहां न्यूयाॅर्क में हम लोग शिवाजी महाराज की जयंती मना रहे हैं। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पड़ोसी राज्य है। एक समय विदर्भ और छत्तीसगढ़ बरार प्रांत का हिस्सा रहे हैं। अभी भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हमारे मराठी भाई निवास करते हैं। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100