रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर फिर पथराव, तीन दिन में तीसरी घटना

बीना/झांसी: रानी कमलापति से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12001) पर एक बार फिर पथराव की घटना हुई है। यह वारदात बीना और झांसी के बीच हुई, जहाँ ट्रेन के C-6 कोच की खिड़की का शीशा पूरी तरह चटक गया।

हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन अचानक हुए पथराव से ट्रेन के अंदर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।यह चिंताजनक है कि पिछले तीन दिनों में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की यह तीसरी घटना है।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और रेलवे प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इन घटनाओं को रोकने और दोषियों को पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here