Chhattisgarh News In Hindi : Bilaspur Accident; Man Dies as Crane Accident Today In Bilaspur Chhattisgarh | पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे मजदूर को क्रेन ने कुचला, मौत

  • सिटी कोतवाली पुलीस ने क्रेन जब्त कर चालक के खिलाफ किया जुर्म दर्ज 
  • यूपी से आए मजदूर की मौत, अमृत मिशन योजना के तहत चल रहा था काम

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2020, 12:35 PM IST

बिलासपुर. अमृत मिशन योजना के तहत शहर के गुरुद्वारा दयालबंद के पास पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। घटना मंगलवार- बुधवार की रात करीब 3 बजकर 30 मिनट के आस-पास हुई। मजदूर क्रेन की चपेट में आने की वजह से मारा गया।  सुबह कोतवाली पुलिस ने इस मामले में  क्रेन जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। शहर में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस कार्य के लिए झांसी (यूपी) से श्रमिक लाये गये हैं। गुरुनानक चौक से गांधी चौक मुख्य मार्ग में दिन के समय यातायात का अधिक दबाव होने के कारण रात को पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
 

श्रमिक हरिश्चन्द्र अहिवार और उसका साला रमेश अहिवार इसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक क्रेन क्रमांक सीजी 10 डी ए 1500 के चालक ओमी पाइप उठाने के लिए यहीं क्रेन ऑपरेट कर रहा था। हरिश्चन्द्र क्रेन में उठे पाइप को पकड़ कर आगे चल रहा था। अचानक वह जमीन पर गिर गया। गिरते ही क्रेन का अगला पहिया उसके उपर आ गया।मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। मृतक के साले रमेश ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा जा रहा है। घटना स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा का कोई इंतेजाम नहीं है। रात के अंधेरे में काम भी क्रेन की हेड लाइट में किया जाता है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here