Chhattisgarh News In Hindi : Bilaspur Court News Today, Murder Convicts Escape from Chhattisgarh’s Bilaspur Court | पेशी के बाद हत्या का आरोपी लिफ्ट में घुसा और नीचे उतर कर काेर्ट से फरार हो गया

  • शाम को पेशी के बाद तीन आरोपियाें को लेकर आ रहे थे, इसी दौरान भागकर लिफ्ट में घुसा हत्यारोपी
  • मस्तूरी चुनाव के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर शव जलाने के मामले में गिरफ्तार हुआ था आरोपी 

Dainik Bhaskar

Feb 07, 2020, 12:12 PM IST

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेशन कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी फरार हो गया। पुलिस उसे सेंट्रल जेल से हत्या के आरोप में पेशी के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी रामेश्वर उर्फ छून्नू सूर्यवंशी लिफ्ट में जा घुसा और नीचे उतर गया। यह देख एक सिपाही सीढ़ियों से उसके पीछे भागा, लेेकिन तब तक रामेश्वर फरार हो चुका था। मस्तूरी चुनाव के दौरान गोपियापारा निवासी गुनाराम कालरे की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामेश्वर और मुकेश कुर्रे को गिरफ्तार किया था। 

दरअसल, केंद्रीय जेल से 70 मुलजिमों को लेकर पुलिस गुरुवार सुबह 11.15 बजे पेशी के लिए कोर्ट पहुंची थी। पेशी के दौरान परमेश्वर आैर बोधन यादव को लेकर हेड कांस्टेबल रेवाराम व कांस्टेबल रज्जू भास्कर जस्टिस किरण कुमार जांगड़े की कोर्ट में शाम 4.15 बजे ले गए थे। पेशी के बाद 4.25 बजे लौट रहे थे। तभी कोर्ट से नीचे लाते समय परमेश्वर लिफ्ट में दाखिल होकर नीचे उतर गया। इस पर कांस्टेबल रज्जू भास्कर ने सीढ़ियों से नीचे उतरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया पर वह फरार हो गया। 

दो बार और भाग चुका है फिर भी लापरवाही
रामेश्वर उर्फ छन्नू का आपराधिक रिकॉर्ड है। इससे पहले भी वह  दो बार भाग चुका है। एक बार पुलिस की पकड़ से और एक बार गांव वालों के हाथ से। पुलिस ने इससे पहले उसे छेड़खानी के मामले में पकड़ा था। इसी दौरान शौच करने के बहाने तालाब में कूदकर डुबकी लगा दी थी और पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। इसी तरह बदमाशी करने पर गांव वालों ने उसे पकड़ा था तो वह पेचकस से वार कर फरार हो गया था। इसके बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरती।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here