- दो क्रेडिट कार्ड से रात 12 से 3 बजे के बीच निकाले गए रुपए, नवंबर से नहीं किया कार्ड का इस्तेमाल
- 15 फरवरी को 89925 रुपए बकाया होने का मैसेज मिला तो चला पता, एसबीआई से भी निकले 18 हजार
Dainik Bhaskar
Mar 06, 2020, 11:06 AM IST
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एसीबी के एक कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हो गई। उन्होंने कार्ड का इस्तेमाल ही नहीं किया और खात से ट्रांजेक्शन भी हो गया। 15 फरवरी की शाम को जब उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो उन्हें ट्रांजेक्शन का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया और फिर गुरुवार को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, दीनदयाल मंगला नगर निवासी सुखदेव रजक के पास एसबीआई व एडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं। एचडीएफसी बैंक का बिल हर माह 15-16 तारीख को आता है। 15 फरवरी की शाम 7.40 बजे क्रेडिट कार्ड का 89925 रुपए ड्यू होने का मैसेज आया। उन्होंने नेट बैकिंग खाेलकर देखा क्रेडिट लिमिट 4551.69 दिखा रहा था, जबकि उन्होंने नवंबर-दिसंबर के बाद कार्ड का उपयोग ही नहीं किया।
इसके बाद एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का डिटेल चेक किया तो उसमें भी 18000 रुपए का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली। जनवरी 2019 को 32 इंच का स्मार्ट टीवी लिया था। इसका वे ईएमआई ऑनलाइन पे करते हैं। ईएमआई पूरा होने ही वाला था। 15 फरवरी की शाम को 6 से 8 बजे के बीच देखे। एसबीआई कार्ड के एप में उनका आउटस्टैंडिंग बैलेंस 18551 रुपए दिखा रहा है। सभी ट्रांजेक्शन रात 12 बजे से 3 बजे के बीच हुआ था।
Source link


