Chhattisgarh News In Hindi : Bilaspur News – chhattisgarh news dr basant anchal appointed as the decider of the national senior kabaddi competition | डॉ. बसंत अंचल राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक नियुक्त हुए

बिलासपुर| राष्ट्रीय सीनियर महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता राजस्थान के जयपुर में 2 से 6 मार्च तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता के लिए एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा देश के कुल 30 निर्णायकों को चयनित किया है। इसमें छत्तीसगढ़ से डॉ. बसंत अंचल को प्रतियोगिता का निर्णायक बनाया गया है। वर्तमान में डॉ. बसंत अंचल अंतरराष्ट्रीय कबड्डी के निर्णायक भी हैं। वे शासकीय जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर में खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ में कोषाध्यक्ष और बिलासपुर एमेच्योर कबड्डी संघ के अध्यक्ष हैं। इस प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की कबड्डी टीम 29 तारीख को जयपुर के लिए रवाना होगी। डॉक्टर बसंत अंचल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आमंत्रित करने पर संस्था के प्राचार्य डॉ. मधुलिका लाल, डॉ.शंकर यादव, हेमंत यादव, प्रदीप यादव, मोहन साहू ने हौंसला बढ़ाया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here