Chhattisgarh News In Hindi : Bilaspur Train News | चांपा में 8 मार्च तक ब्लॉक, मेमू, टाटा पैसेंजर, एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें रद्द

  • नैला रेलवे स्टेशन के कोल वाशरी साइडिंग में तीसरी रेल लाइन कनेक्ट करने के लिए काम चलेगा
  • 5 मार्च से कार्य के चलते ब्लॉक होने के कारण त्योहार पर बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी

Mar 05, 2020, 12:08 PM IST

रायगढ़. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा खंड पर नैला रेलवे स्टेशन के कोल वाशरी साइडिंग में तीसरी रेल लाइन को कनेक्ट करने के लिए 5 से 8 मार्च तक ब्लॉक लिया जाएगा। रायगढ़ स्टेशन आने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 2 ट्रेनों को झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक रद्द किया गया है। बिलासपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बताया कि बिलासपुर-चांपा रेल मार्ग के अंतर्गत तीसरी लाइन को जोड़ने और इस खंड पर नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा।

रायगढ़ स्टेशन आने वाली यह ट्रेनें होगी प्रभावित 

68738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू 6 से 8 मार्च तक रद्द
68737 रायगढ़- बिलासपुर मेमू  6 से 8 मार्च तक रद्द
58113 टाटा से बिलासपुर पैसेंजर 5 से 7 मार्च तक रद्द
58114 बिलासपुर से टाटा पैसेंजर 6 से 8 मार्च तक रद्द
12880 भुवनेश्वर से कुर्ला 5 मार्च को रद्द
12879 कुर्ला से भुवनेश्वर 7 मार्च को रद्द
12812 हटिया से कुर्ला 6 मार्च को रद्द
12811 कुर्ला से हटिया 8 मार्च को रद्द
झारसुगुड़ा-गोंदिया 6 से 8 तक रद्द
टाटा-इतवारी पैसेंजर इतवारी से झारसुगुड़ा के बीच 5 से 7 तक रद्द

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here