Chhattisgarh News In Hindi : Bilaspur: Two railway personnel killed by cutting Gondia-Barauni Express train during railway track investigation | रेलवे ट्रैक की जांच के दौरान गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो रेल कर्मियों की मौत

  • तिल्दा-हथबंद के बीच हुआ हादसा, जिस मिडिल लाइन की जांच कर रहे थे उसी ट्रैक पर आ गई ट्रेन
  • हादसे के बाद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, एसोसिएशन के सदस्यों ने एकत्र किए शवों के टुकड़े 

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2020, 10:00 AM IST

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ट्रैक की जांच के दौरान गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस से कटकर दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों कर्मचारी जिस मिडिल लाइन की जांच कर रहे थे, ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई थी। हादसा तिल्दा-हथबंद रूट पर हुआ। हादसे के बाद वहां काम कर रहे अन्य गैंगमैन ने एसोसिएशन और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। हालांकि कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। रेल कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों ने शव एकत्र करके पोस्टमार्टम कराया और गांव रवाना किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, तिल्दा और हथबंद के बीच मिडिल लाइन की पटरी की जांच करते हुए पेट्रोल मैन पंकज कुमार रावते और विनीत कुमार आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तड़के 3.05 बजे हुई। इस दौरान वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौका पंचनामा कर क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इनमें से पंकज कुमार रावते राजकिशोर नगर बिलासपुर व विनीत कुमार गया बिहार का रहने वाला था। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here