Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Bus Accident; Bus Tata Magic Accident In Korba, 15 people Injured | शराब के नशे में बस चालक ने मारी टाटा मैजिक को टक्कर, 15 यात्री घायल

  • सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा, सवारी उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ा था मैजिक 
  • गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर तोड़े शीशे, चालक को मारपीट कर पुलिस को सौंपा 

Dainik Bhaskar

Feb 01, 2020, 04:59 PM IST

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने सेे टाटा मैजिक पलट गई और उसमें सवार 6 लोगों सहित 15 लोग घायल हो गए। हादसा होते देख लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद चालक को नीचे उतारा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में बस चला रहा था। हादसा सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुआ।

बांगो से कोरबा आ रही थी साईं कृपा कंपनी की यात्री बस

  1. जानकारी के मुताबिक, साईं कृपा कंपनी की बस शनिवार को बांगो से कोरबा की ओर आ रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने सीएसईबी चौकी क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में सवार और टाटा मैजिक में बैठे यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। राहगीरों का कहना था कि बस की रफ्तार काफी तेज थी,  जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

  2. हादसे के बाद गुस्साए लोगाें ने बस पर पथराव कर दिया। इसके चलते बस के शीशे टूट गए। इसके बाद उन्होंने चालक को नीचे खींचा तो वह नशे में धुत था। इसके बाद लोग और भड़क गए। उन्होंने बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। टाटा मैजिक के चालक सदानंद लहरे ने बताया कि सवारी उतारने के लिए उसने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में अाई बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैजिक पलट गई और उसमें बैठे लोग घायल हो गए। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here