Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Crime: Congress Leader Son Beat Up Mungeli family member With Sticks In Chhattisgarh | चुनावी रंजिश में कांग्रेस नेता के बेटे ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, 2 की हालत गंभीर

  • लोरमी के सरईपतेरा गांव में देर रात की घटना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का बेटा है आरोपी
  • शराब के नशे में साथियों के साथ मिलकर पीटा, चार घायल, दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज

Dainik Bhaskar

Feb 14, 2020, 06:40 PM IST

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में चुनावी रंजिश के कारण गुरुवार देर रात एक कांग्रेस नेता के बेटे ने गांव के ही एक परिवार की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था और अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस गया। मारपीट में महिलाओं समेत 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। घटना लोरमी थाना क्षेत्र के सरईपतेरा गांव की है। 

डिंडौरी ब्लॉक अध्यक्ष लखन कश्यप का बेटा दशरथ कश्यप अपने साथियों के साथ गुरुवार रात करीब 8 बजे सरईपतेरा गांव पहुंचा। आरोप है कि लाठी-डंडे लिए इन लोगों ने गांव में ही रहने वाले लवकुमार कश्यप के घर में घुस गए। इस दौरान दशरथ ने शराब पी हुई थी और गाली-गलौच कर रहा था। आते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर की महिलाएं बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी बुरी तरह से पीटा गया। 

मारपीट में 4 लोग घायल हो गए हैं। इसमें 2 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को लोरमी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। लव कुमार ने बताया कि मारपीट में महिलाओं के सिर में गंभीर चोंट आई हैं। आरोप है कि हत्या की नीयत से दशरथ कश्यप ने अपने साथियों के साथ हमला किया। इस दौरान उसका एक साथी हाथ में चाकू भी लिए हुए था। बताया जा रहा है कि सारा विवाद चुनाव के चलते हुआ है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here