Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh : Naxalites murdered a youth worked in road construction in Kanker | नक्सलियों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, बाइक में लगाई आग, मुखबिरी के संदेह में हत्या की आशंका

  • पंखाजूर के परतारपुर की घटना, सड़क निर्माण कंपनी में मुंशी का काम करता था युवक
  • ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद किया शव, इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग

Dainik Bhaskar

Feb 21, 2020, 12:10 PM IST

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने शुक्रवार को एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसका शव सड़क पर फेंक गए। जाते हुए नक्सलियों ने युवक की बाइक में भी आग लगा दी। नक्सलियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना पंखाजुर क्षेत्र के परतारपुर की है। 

जानकारी के मुताबिक,  परतापुर के कटगांव में सड़क निर्माण कंपनी में मुंशी का काम करने वाले जग्गू मंडल को हथियारबंद कई नक्सलियों ने रोक लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी है। नक्सलियों ने जग्गू को बुरी तरह से पीटा। संभवत: पीटने के कारण ही उसकी मौत हुई है। जाते हुए नक्सलियों ने उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। 

इसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस मुखबिरी के संदेह में जग्गू की हत्या की गई है। हालांकि इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य से जुड़े होने के कारण नक्सलियों ने उसे मारा है। सड़क निर्माण को लेकर नक्सली लगातार विरोध करते आ रहे हैं। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here