Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Police Improve Traffic Latest News and Updates On Bilaspur Traffic | सड़क पर दिखे कोई नियम तोड़ता हुआ तो फोटो खींच कर ट्रैफिक पुलिस को व्हॉट्सएप करें

  • यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया 9479193015 नंबर
  • वाहनों के नंबर समेत भेजने होंगे फोटो, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी

Dainik Bhaskar

Feb 18, 2020, 12:54 PM IST

बिलासपुर. जिले की यातायात व्यवस्था सुधारने और उसे बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक और कदम उठाया है। पुलिस की ओर से वाट्सएप नंबर 9479193015 जारी किया गया है। इस नंबर पर आप ट्रैफिक से जुड़े किसी भी तरह की समस्या से संबंधित फोटो खींचकर सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। उसका त्वरित समाधान होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो उनके नंबर के साथ भेजनी होगी। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट में उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

इस नंबर को आईजी दीपांशु काबरा के निर्देश पर शुरू किया गया है। शहर के लोग यातायात से जुड़कर नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पार्किंग की सूचना अपने मोबाइल से फोटो खींचकर दे सकते हैं। कोई यदि यातायात सुधार के लिए कोई नई तकनीकी की जानकारी देना चाहे तो वह भी वाट्सएप नंबर पर सेंड कर सकता है। एएसपी ट्रैफिक रोहित कुमार बघेल के अनुसार वाट्सएप ग्रुप में फोटो भेजे जाने से यातायात पुलिस को सुगम यातायात बनाने में और अधिक सहायता होगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here