Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh : Road accident in Raipur, high-speed car hit a couple of bike riders, a pregnant woman died | तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, गर्भवती महिला की मौत

  • धरसींवा इलाके में देर रात की घटना, पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • पत्नी को लेकर धरसींवा के स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहा था युवक, गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम की

Dainik Bhaskar

Feb 28, 2020, 12:05 PM IST

रायपुर. यहां गुरुवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा लिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और समझाइश कर जाम खुलवाया। घटना धरसींवा क्षेत्र की है। 

चरोदा निवासी अजय सेन गुरुवार रात करीब 10 बजे पत्नी रोहिणी सेन (20) को बाइक से धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। रोहिणी गर्भवती थी, उसे डॉक्टर को दिखाना था। इसी दौरान पुलिस थाने के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी छिटक कर दूर गिरे। 

थाने के पास हादसा होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोहिणी की मौत हो गई। जबकि अजय की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। अजय और रोहिणी की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here