राज्य स्तरीय आंकलन शिक्षा सत्र 2019-20 मिड लाइन के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक छात्राें की फारमेटिव-2 परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा कॉपी के पन्नों और ब्लैक बोर्ड से ली जा रही है। फारमेटिव-1 की तरह ही यह परीक्षा हो रही है। टीम्स टी एप से शिक्षक मोबाइल पर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर ब्लैक बोर्ड में प्रश्न लिख रहे, वहीं छात्र कॉपी के पन्नों में उत्तर लिख रहे। बुधवार को छात्रों की गणित परीक्षा थी। पहली से पांचवीं तक के प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या कम थे, जिससे सभी प्रश्न बोर्ड में आ गए। वहीं 6वीं से 8वीं के छात्रों के लिए परेशानी हुई। शिक्षकों पहले पेज के प्रश्न को ब्लैक बोर्ड में लिखे, इसके बाद छात्र जल्दी से प्रश्न कॉपी के पन्नों में उतारे। फिर से मिटाकर दूसरे पेज के प्रश्न लिखने पड़े। इससे आधा घंटा से अधिक समय प्रश्न लिखने और मिटाने में ही निकल गए। कई स्कूलों के बोर्ड छोटे थे, इस कारण उन्हें 3-4 बार प्रश्नों को बोर्ड में लिखना पड़ा।
धमतरी. कॉपी के पन्नों में प्रश्न व उत्तर लिखते छात्र।
नगरी ब्लाॅक में प्रश्न पत्र वाट्सएप से भेजे जा रहे
नगरी ब्लाक में स्थिति ज्यादा खराब है। यहां के शिक्षकों ने बताया कि नेटवर्क समस्या होने के कारण प्रश्न पत्र वाट्सएप से भेजे जा रहे। प्रश्न पत्र एक दिन पहले शाम 5 बजे के बाद डाउनलोड किया जा रहा। नेटवर्क रेंज में आने के बाद प्रश्न पत्र रात में ही भेज देते हैं। इसे डाउनलोड कर पहले से ही रख लेते हैं। सुबह परीक्षा ली जाती है। इससे परीक्षा की गोपनीयता भंग हो रही। फारमेटिव-1 के आकलन रिपोर्ट में सिर्फ धमतरी ब्लाक के स्कूलों के बच्चे कमजोर पाए गए, जबकि नगरी ब्लाक की स्थिति बेहतर दर्शायी गई थी।
Source link