Chhattisgarh News In Hindi : Engineering entrance exam will be held on May 8, pre-B.Ed entrance test on June 11; Calendar release | इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा 8 मई को, 11 जून को होगा प्री-बीएड एंट्रेस टेस्ट; कैलेंडर जारी

  • राज्य के विभिन्न संस्थानों में दाखिले के लिए व्यापमं से होगी परीक्षा
  • प्रवेश परीक्षाओं के संबंध में बुधवार को कैलेंडर जारी किया

Dainik Bhaskar

Feb 20, 2020, 04:27 AM IST

रायपुर. राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए प्री इंजीनियरिंग टेस्ट यानी पीईटी 8 मई को आयोजित की जाएगी। जबकि बीएड कॉलेजों के लिए प्री-बीएड एंट्रेस टेस्ट 11 जून को होगा। राज्य के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए 8 मई से लेकर 28 जून तक प्रवेश परीक्षा होगी। व्यापमं से यह परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षाओं के संबंध में बुधवार को कैलेंडर जारी किया।

पीईटी से इसकी शुरुआत होगी

विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मिलने के बाद व्यापमं ने प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर ली है। इस बार भी इंजीनियरिंग, कृषि, बीएड, डीएल.एड, नर्सिंग समेत अन्य के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। व्यापमं से जारी शेड्यूल के तहत कुल 11 कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। पीईटी से इसकी शुरुआत होगी। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया मार्च से शुरू होगी। व्यापमं के अफसरों का कहना है कि प्रवेश परीक्षाओं के लिए विभागों से प्रस्ताव प्रस्ताव हुए हैं। इसके अनुसार परीक्षा की तैयारी की जा रही है। व्यापमं से दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी और मेरिट के अनुसार उसके नतीजे संबंधित विभाग को दिए जाएंगे। वहां से फिर दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी।

पिछली बार 9 मई से शुरू हुई थी परीक्षा  
पिछली बार यानी साल 2019 में प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत के लिए 2 मई की तारीख तय की गई थी। तब भी शुरुआत पीईटी से होनी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने के दो-तीन दिन पहले ही प्रवेश पत्र को लेकर विवाद ही स्थिति बनी। इसके बाद 2 मई की परीक्षा स्थगित की गई। तब साल 2019 की प्रवेश परीक्षा 9 मई से शुरू हुई। पहली परीक्षा प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट और प्री-एमसीए के रूप में हुई थी।

कृषि व बीएड में इस बार भी ज्यादा आवेदन की संभावना
शिक्षाविदों ने बताया कि कृषि से संबंधित स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम यानी बीएससी कृषि और उद्यानिकी के प्रति छात्रों का रुझान बरकरार है। इसलिए इसकी प्रवेश परीक्षा में भी बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन आएंगे। पिछली बार प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए व्यापमं को करीब 50 हजार छात्रों के आवेदन मिले थे। इसी तरह बीएड की डिमांड भी खूब रही थी। इसकी प्रवेश परीक्षा में भी 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 

11 कोर्स में दाखिले के लिए 28 जून तक परीक्षा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here