- मुंगेली रोड स्थित धान खरीदी केंद्र में धान न बिकने से हैं नाराज
- आरोप-जान-बूझकर छोटे किसानों से नहीं लिया गया धान
Dainik Bhaskar
Feb 26, 2020, 03:24 PM IST
बिलासपुर. किसान धान न बेच पाने की वजह से नाराज हैं। जिले के बुधवार को कलेक्टर के दफ्तर पहुंचे । यहां किसानों ने प्रशासनिक अफसरों को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। करीब 25 किसानों ने इस ज्ञापन में हस्ताक्षर कर अपने लिए सरकार से मौत मांगी है। मुंगेली रोड के धान खरीदी केंद्र में मौजूद अव्यवस्था के बारे में शिकायत करते हुए किसानों ने कहा कि रसूखदार किसानों से धान खरीद लिया गया मगर, इनका धान जान-बूझकर नहीं लिया गया।
किसानों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि लाखासर धान खरीदी केंद्र में लगातार समिति प्रबंधक के संपर्क में रहने के बाद भी टोकन ना देकर धान नहीं लिया गया। किसानों ने बताया कि उन्हें आखिरी के 25 दिनों का टोकन दिया गया। इसके बाद बोरियां खत्म होने का हवाला देकर धान नहीं खरीदा गया। किसानों ने बताया कि समिति में लगभग हमारा 14 हजार बोरी धान पड़ा हुआ है, उन्होंने आगे कहा कि उन पर हजारों रुपए का कर्ज है, परिवार में आर्थिक समस्या बन रही है। ऐसे में या तो धान खरीद लिया जाए या आत्महत्या करने की मंजूरी दे दी जाए। किसानों ने डीएमओ शोभना तिवारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने की मांग भी की है।
Source link