Chhattisgarh News In Hindi : Freedom fighter Padma Shri Dr. Mahadev Prasad Pandey died at raipur | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी
  • बघेल ने कहा- स्व. डॉ. पाण्डेय के रूप में भारत माता ने अपना महान सपूत खोया

Dainik Bhaskar

Feb 09, 2020, 04:33 PM IST

रायपुर. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय के निधन के बाद रविवार को रायपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मारवाड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज भारत माता ने अपना एक महान सपूत खोया है। वे राष्ट्रीय आंदोलन से बाल्यकाल से ही जुड़े थे और उन्हें जेल की यात्रा करनी पड़ी थी। बघेल ने कहा कि उनका निधन पूरे राज्य, देश और उनके स्वयं के लिए व्यक्तिगत क्षति है।
 

उन्होंने कहा कि जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया था, तब कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे व्हील चेयर पर आए। उनका शरीर भले साथ नहीं दे रहा था लेकिन मन में उनके उत्साह में कोई कमी नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे बीमार थे, तो रामकृष्ण अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। तब डॉ महादेव प्रसाद पांडे ने कहा था कि मैं बीमार था, अब ठीक हो गया हूं जल्द ही मुझे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉ पांडे ब्राह्मण पारा में रहते थे। देश के पहले स्वतंत्रता दिवस के दिन वह दिल्ली के लाल किले पर मौजूद रहने वाले भारतीयों में से एक थे। रायपुर दौर के दौरान महात्मा गांधी से भी उन्होंने मुलाकात की थी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here