- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति बनाए जाने को लेकर राजभवन और राज्य सरकार के बीच विवाद बढ़ा
- इसके साथ ही शर्मा की नियुक्ति खटाई में पड़ गई, राजभवन से हुई नियुक्ति भी शामिल
Dainik Bhaskar
Mar 05, 2020, 02:01 AM IST
रायपुर | संघ विचारधारा से जुड़े बल्देव भाई शर्मा को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति बनाए जाने को लेकर राजभवन और राज्य सरकार के बीच विवाद और बढ़ गया है। राज्य सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट में बताया कि उसने कुलपति चयन के लिए पिछले साल 9 अप्रैल 2019 को जारी विज्ञापन को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही शर्मा की नियुक्ति खटाई में पड़ गई है। इसके बाद शर्मा के कार्यभार को लेकर संशय उभर गया है।
वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके 5 मार्च को दिल्ली जा रही हैं। संकेत हैं कि वह यूजीसी के अफसरों से इस पर नियमों को लेकर जानकारी लेंगी। कुलपति चयन को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई चल रही है। जस्टिस किशोर भादुड़ी की कोर्ट में प्रदेश सरकार ने बताया कि हमने कुलपति के लिए दावेदारों से आवेदन लेने वाले विज्ञापन को रद्द कर दिया है। इस पर याचिकाकर्ता के वकील हेमंत गुप्ता ने भास्कर से कहा कि इस आधार पूरी चयन प्रक्रिया खटाई में पड़ गई है और इसमें राजभवन से हुई नियुक्ति भी शामिल है।
Source link


