Chhattisgarh News In Hindi : Heavy rain fell in Korba district of Chhattisgarh, with hail | तेज बारिश के साथ ओले गिरे, सड़कों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

  • जिले के पोड़ी उपरोड़ा के इलाकों में गिरे ओले 
  • खेतों में फसलों को नुकसान, सड़कों में पानी भरा

Dainik Bhaskar

Feb 24, 2020, 04:15 PM IST

कोरबा. मौसम विभाग की संभावना के मुताबिक जिले के कुछ क्षेत्रों में सोमवार की सुबह तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में भारी मात्रा में ओले भी गिरे। जिले के पोड़ी उपरोड़ा के कुछ क्षेत्रों में रावा, कासामार, बनखेता, पुटुवां, खोडरी, लहंगाबहरा में रविवार शाम और देर रात भी आंधी-तूफान के साथ खूब ओलावृष्टि हुई। ग्रामीण इलाकों की सड़कें पूरी तरफ ओले से ढंकी नजर आई। मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक ऐसे ही हालात रहने की संभावना जताई है। 

बर्फ की सफेद चादर की वजह से नजारा दिलकश हुआ मगर किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। इलाके में आम की फसल चौपट हो गई। रविवार को क्षेत्र का पारा 31 डिग्री था जो अब 25 डिग्री हो चुका है। शहर में जटगा की ओर से आ रही एक वैगनआर लहंगाबहरा में धुंध की वजह से खेत में उतर गई। दर्री, बिलासपुर से कटघोरा की कई सड़कों में पानी भरने और कीचड़ की वजह से यातायात प्रभावित है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here