Tuesday, May 21, 2024
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : In Raipur, Durg, Bilaspur, Surguja, the Congress...

Chhattisgarh News In Hindi : In Raipur, Durg, Bilaspur, Surguja, the Congress took possession of 20 districts, BJP could become its president in only seven | रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत 20 जिलों में कांग्रेस का कब्जा, सिर्फ 7 में भाजपा बना पाई अपना अध्यक्ष

  • भास्कर सबसे पहले- हमने जैसा बताया, वैसा ही आया जिला पंचायत चुनाव का परिणाम 
  • बिलासपुर में देर रात बदला समीकरण, जितेंद्र नहीं, अरुण अध्यक्ष चुने गए

Dainik Bhaskar

Feb 15, 2020, 08:34 AM IST

रायपुर . निकाय चुनावों की तरह सत्ताधारी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की। कांग्रेस ने जहां रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत 20 जिला पंचायतों में अपना कब्जा जमाया वहीं भाजपा जगदलपुर, राजनांदगांव, कवर्धा समेत सात जिलों में अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रही। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के 21 और भाजपा के 6 उम्मीदवार जीते। एक दिन पहले ही जनपद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने जहां 109 में जीत हासिल की तो जिला पंचायत में भी भाजपा को काफी पीछे धकेल दिया। पिछले बार के चुनाव परिणामों में कांग्रेस के 11 जिलों में ही अध्यक्ष थे जबकि इस बार 20 पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।

जबकि भाजपा 16 से सीधे 7 जिलों तक ही सिमट गई है। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर डोमेश्वरी वर्मा ने भाजपा की ललिता को 8 वाेट से हराया। वहीं बिलासपुर में अरुण सिंह चौहान ने भाजपा के नूरी दिलेन्द्र को पांच वोटों से हराया। वहीं दुर्ग में शालिनी यादव ने भाजपा की माया बेलचंदन को सिर्फ दो वोट से हराया। इसी तरह अंबिकापुर में कांग्रेस की मधु सिंह भाजपा की विमला पर भारी पड़ीं। इसी तरह भाजपा बलरामपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, कवर्धा जिले में अपना अध्यक्ष बनाने में सफल रही। बलरामपुर में भाजपा के दिग्गज नेता रामविचार नेताम की पुत्री निशा नेताम अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं। इससे पहले उनकी पत्नी यहां अध्यक्ष रही हैं। राजनांदगांव में कांग्रेस आैर भाजपा दोनों के बराबर पार्षद थे। लेकिन कांग्रेस की आेर से एक क्रास वोटिंग के सहारे भाजपा समर्थित गीता यहां चुनाव जीत गईं। जगदलपुर में भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की धर्मपत्नी वेदवती कश्यप अध्यक्ष का चुनाव जीत गई।

कांग्रेस के इन जिलों में बने अध्यक्ष

रायपुर  

 डोमेश्वरी वर्मा 
 
दुर्ग    शालिनी यादव
 
महासमुंद     उषा पटेल 
 
धमतरी     कांति सोनवानी 
 
अंबिकापुर     मधु सिंह 
 
सूरजपुर     राजकुमारी मरावी 
 
नारायणपुर     श्यामबती नेताम 
 
बलौदाबाजार     राकेश वर्मा 
 
मुंगेली     लेखनी सोनू चन्द्राकर 
 
जांजगीर चांपा     यनिता यशवंत चंद्रा 
 
बिलासपुर     अरुण सिंह चौहान 
 
दन्तेवाड़ा     तूलिका कर्मा 
 
रायगढ़     निराकार पटेल 
 
गरियाबंद     स्मृति ठाकुर 
 
कोंडागांव    देवचंद मतलाम 
 
बीजापुर     शंकर कुड़ियाम 
 
सुकमा     हरीश कवासी 
 
कोरबा    शिवकला कंवर 
 
बालोद     सोनादेवी देशलहरा 
 
कांकेर    हेमंत ध्रुव

इन जिलों में भाजपा 

राजनांदगांव    गीता घासी साहू 
 
कोरिया    रेणुका सिंह 
 
जशपुर     रायमुनी भगत 
 
बेमेतरा     सुनीता हीरालाल 
 
जगदलपुर    वेदवती कश्यप 
 
कवर्धा    सुशीला रामकुमार भट्ट 
 
बलरामपुर     निशा सिंह नेताम

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS