गीदम. विदाई समारोह में शामिल छात्र-छात्राएं ।
गीदम| सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गीदम में 10वीं के भैया-बहनों के विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य सी एल टीकम, विशिष्ट अतिथि के रूप विजय तिवारी व कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में सोमेश
गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरआत सरस्वती की पूजा से हुई। इसके बाद भैया-बहनों के भावभीनी विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों द्वारा विभिन्न शिक्षाप्रद,मनोरंजन व खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालय के प्राचार्य विजय दुबे ने कहा कि आप सभी बच्चे लगन व निष्ठा के साथ मेहनत करें और अच्छे परिणाम हासिल करें व अपने विद्यालय व शिक्षकों का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमेशा आगे बढ़े, अपने से बड़ो का हमेशा आदर व सम्मान करें।
Source link


