Chhattisgarh News In Hindi : Janjgir Bus Accident; 20 Bus Passengers Injured, 4 Critical as Bus Accident Today In Chhattisgarh Janjgir’s Champa | तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस पलटी, 20 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

  • बलौदा के गांव पोंच के पास हुआ हादसा, चांपा से बलौद जा रही थी बस 
  • स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Dainik Bhaskar

Feb 08, 2020, 04:10 PM IST

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंं भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसा बलौदा क्षेत्र के ग्राम पोंच के पास हुआ है। 

बस शनिवार को चांपा से बालौद जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब 8.30 बजे जैसे ही बस पोंच गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 लोग घायल हो गए। सुबह-सुबह हादसा हाेते देख स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर घायलों को इलाज के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां पर चार घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है। घायलों से बयान लिया जा रहा हैं। हादसे के असल वजह सामने हीं आई है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here