_photocaption_पंडरिया|क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण निर्माणाधीन पंडरिया-बजाग मार्ग पर कीचड़ फैल गया है। जिसमें वाहन फंस रहे हैं। करीब 37 किलोमीटर सड़क का निर्माण एक वर्ष से चल रहा है। पंडरिया से रहमान कापा तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। बारिश होने के कारण कीचड़ में चलना मुश्किल हो रहा। वहीं बाहर से आने वाले छोटे वाहन भी यहां फंस रहे हैं। इस मार्ग से पंडरिया आने वाले बदौरा, बिरकोना, केसलिगोड़ान, सगौना, मुनमुना, कामठी सहित 24 से अधिक गांव के लोग परेशान हैं। क्षेत्र के द्वारिका ध्रुव ने बताया कि माह भर से इसमें केवल मिट्टी डालकर छोड़ देने के कारण यह स्थिति आई है। शीघ्र ही इसमें मुरुम व गिट्टी डालकर सुधार करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।*photocaption*
Source link


